फिल्म पागलपंती आज सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जाने फैंस और सोशल मीडिया रिएक्शन

फिल्म पागलपंती बॉक्स ऑफिस पर आज यानि 22 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. बता दे कि फिल्ममेकर अनीस बज्मी की मल्टीस्टारर पागलपंती में जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, सौरभ शुक्ला, उर्वशी रौतेला, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर जबसे रिलीज हुआ था, तबसे फैंस से लेकर सेलेब्स तक में काफी उत्साह देखने को मिल रही थी. अब जब पागलपंती फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है, तो थिएटर के बाहर दर्शको की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की फिल्म पागलपंती को देखने के बाद फैंस का कहना है कि बेस्ट कॉमेडी फिल्म ऑफ द ईय़र है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पागलपंती फिल्म को देखने के बाद फैंस का कहना है कि जॉन अब्राहम और अनिल कपूर ने फिल्म में शानदार एक्टिंग की है, इस फिल्म को देख कोई भी इन्जॉय कर सकता है. फैंस जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती को इंटरटेनर बता रहे हैं. तो वहीं कुछ लोग जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, सौरभ शुक्ला, उर्वशी रौतेला, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा की फिल्म पागलपंती को बिना सेंस के बता रहे हैं.

इसके अलावा मूवी क्रिटिक सुमित कडेल ने पागलपंती फिल्म को देखने के बाद अपने पोस्ट में ये लिखा है कि क्या हम पागल हैं जो इस फिल्म को देखने आए हैं. सुमित कडेल का कहना है कि पागलपंती बहुत ही ज्यादा बेकार फिल्म है, जो हंसाएगी कम और रुलाएगी ज्यादा. सुमित कडेल ने जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, सौरभ शुक्ला, उर्वशी रौतेला, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा  की फिल्म पागलपंती को सिर्फ एक स्टार दिया है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha