बिहार के मधुबनी में कोरोना विस्फोट, एक साथ मिले इतने संक्रमित मरीज

मधुबनीः कोरोना की तीसरी लहर (Covid Third Wave) की आहट के बीच बिहार के मधुबनी से बड़ी खबर है. मधुबनी रेलवे स्टेशन (Madhubani Railway Station) पर एक साथ 40 से ज्यादा कोरोना के संक्रमित मरीज (Covid Positive) मिले हैं. इस खबर के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.

बताया जाता है कि सभी संक्रमित दिल्ली, यूपी और हरियाणा से लौटे हैं. इस आंकड़े के साथ ही जिले में बीते तीन दिनों के भीतर करीब 90 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है. बता दें कि दो महीने के बाद किसी भी जिले में एक साथ इतने मरीज मिले हैं.

थोड़ी देर पहले ही बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ताजा अपडेट में इन आंकड़ों का जिक्र नहीं है. न ही जिला और रेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है.

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में अभी कुल 68 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं. वहीं, मधुबनी में 14 एक्टिव मामले हैं. बता दें कि बिहार में कोरोना रिकवरी दर 98.65 प्रतिशत है.

खबरें और भी हैं...