बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता के साथ करेंगी अभिनय

हिंदी सिनेमा जगत के दिगज्ज अभिनेता अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे की हीरोइन बनने के लिए चल रहे कंपटीशन में छोटे परदे की मशहूर अदाकारा क्रिस्टल डिसूजा ने बाजी मार ली है। इस फिल्म में पहले कृति खरबंदा को हीरोइन के तौर पर लिया गया था, परन्तु फिल्म की शूटिंग के लिए तारीखों का इंतजाम न हो पाने के चलते कृति ने ये फिल्म छोड़ दी है। फिलहाल, यह भी बताया जा रहा है कि निर्देशक रूमी जाफरी से ट्यूनिंग न बैठ पाने के चलते कृति ने ये फिल्म छोड़ी है।

कृति खरबंदा के फिल्म चेहरे से बाहर होने के बाद से इस रोल को पाने के लिए छोटे परदे से सिनेमा में आईं मौनी रॉय और अंकिता लोखंडे जैसी अभिनेत्रियां फिल्म चेहरे के निर्माता और मुंबई के मशहूर बिल्डर आनंद पंडित के संपर्क में रही हैं। परन्तु, फिल्म के निर्देशक, निर्माता और कलाकारों की जिस एक नाम पर आम सहमति बनी हुई है, वो हैं टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा।

क्रिस्टल ने इस खबर का खुलासा खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म के एक गाने की शूटिंग का क्लैप बोर्ड के साथ फोटो जारी करके कर दिया है। क्रिस्टल की ये पहली फिल्म है। रूमी जाफरी निर्देशित इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी सरस्वती पिक्चर्स भी सह निर्माता है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha