भूमि कर रही है कड़ी मेहनत, बीवी नंबर वन से ले रही है प्रेणना

अपनी हर फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपनी जगह मजबूत करती जा रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म पति, पत्नी और वो को अपने करियर की सबसे अहम फिल्म मानती हैं। इस फिल्म में एक नटखट और चुलबुली पत्नी का रोल करने के लिए भूमि ने वैसे तो तमाम फिल्में देखीं परन्तु वह ये मानने से कभी इंकार नहीं करतीं कि उनके इस बार के अभिनय पर हिंदी सिनेमा में बीवी नंबर वन का खिताब पाने वाली करिश्मा कपूर के अभिनय की तगड़ी छाप रही है।

फिल्म पति पत्नी और वो के लिए करिश्मा से प्रेरणा पाने के सवाल पर भूमि बताती हैं, “जब मैं बच्ची थी, तब से मैं करिश्मा कपूर की बहुत बड़ी फैन रही हूं । मैंने एक ड्रेस भी खरीदी जो राजा हिंदुस्तानी में पहनी गई एक के ड्रेस समान थी । मेरे लिए वह एक कमर्शियल फिल्म हीरोइन का प्रतीक हैं और मैंने उनकी फिल्मों को देखा और प्यार किया है।”

भूमि ये भी बताती हैं कि करिश्मा एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ साथ कॉमेडी में भी बहुत ही निपुण हैं। वह कहती हैं, “बीवी नंबर 1 मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा थी जब मैं अपने आप को पति, पत्नी और वो के लिए तैयार कर रही थी। फिल्म में एक साधारण बहू से पटाखा बनने के रूप में करिश्मा ने मुझे मोहित कर दिया था और वह इस फिल्म में मेरी भूमिका को सेट करने के लिए मेरा सबसे बड़ा रेफरेंस प्वाइंट रहा। “ अभिनेत्री भूमि की मेहनत और लगन को देख कर अभिनेत्री भूमि के फेन्स को उनकी इस फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतज़ार है|

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha