महाराष्ट्र : काेरोना के मिले 675 नए मामले, इतने लोगों की मौत

मुंबई, । मंगलवार को राज्य में 675 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं तथा 24 घंटे में पांच कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में अब कोरोना के कुल 6106 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 757 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 47 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 1225 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 77940925 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7866380 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7712568 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 143706 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.04 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.82 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha