महिला पुलिसकर्मी के साथ दरिंदगी, वकील ने दोस्तों के साथ किया गैंगरेप और बना लिया वीडियो

देश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी इस तरह के अपराधों में कोई कमी नहीं आई है। देश के विभिन्न कोनों से अब भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में जो मामला सामने आया है, उसमे खुद एक महिला पुलिस कर्मी के साथ घिनौनी वारदात हुई है।

एक महिला पुलिसकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने एक वकील और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी ने मेरठ के शोभापुर के रहने वाले एक वकील ललित उसके दोस्तों के खिलाफ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी वकील पर महिला के अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल करने का भी इल्जाम है।

ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में महिला पुलिसकर्मी ने बताया है कि आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था। आरोपी उसके वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहे थे। पुलिसकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha