मौनी रॉय का बेहद स्टाइलिश फोटो आया सामने, ट्रेडिशनल लुक ढहाया कहर

फिल्म मेड अन चाइना के प्रमोशन में एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रही हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट राजुमार राव के अपोजिट नजर आएंगी. हाल ही में मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है. फोटो में मौनी रॉय ट्रेडिशनल ड्रेस में कहर ढ़ाह रही हैं. उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को उनका ये खूबसूरत अंदाज खूब पंसद आ रहा है.

 

अगर बात करें फोटो में मौनी रॉय के लुक की तो उन्होंने ग्रे कलर का शरारा कुर्ता और मैचिंग दुपट्टा पहना हुआ है. उन्होंने इस लुक को ट्रेडिशनल झुमके के साथ पूरा किया है. उनकी क्यूट स्माइल और खुले बाल को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि केवल इंस्टाग्राम पर उनके 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं.

दीवाली के मौके पर मौनी रॉय की मेड इन चाइना सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है. फिल्म में मौनी रॉय और राजकुमार राव के अलावा बोमन ईरानी, परेश रावल, गजराज राव, सुमित व्यास और अमायरा दस्तूर भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं. बॉक्स ऑफिस पर मेड इन चाइना की टक्कर भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख और अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 से होने वाली है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha