थाना दिवस मे 3 शिकायतें प्राप्त एक का मौके पर निस्तारण

भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। यहाँ कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान तीन शिकायतें दर्ज करायी गयीं ।जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह के मुताबिक समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा तीन शिकायतें दर्ज करायी गयीं जिसमें एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि अन्य शिकायतें सम्बंधित अधिकारियों को सौपते हुये शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये गये हैं। क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने हमारे संवाददाता मोहम्मद सलमान से वार्ता करते हुए कहा कि समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तरण शीघ्र ही कराया जायेगा और पीड़ित की हर समस्या का निस्तारण कर समाधान कराया जायेगा।
इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर आरपी सिंह के आलावा एसआई अमित सिंह सिसोदिया,एसआई जीत सिंह पुंडीर,प्रधान कपिल कुमार , कानूनगो अफजलगढ़़ नरेन्द्र कुमार,कानूनगो सुआवाला सतीश प्रकाश,लेखपाल बेनीराम सिंह,रोहिताश चौहान, लेखपाल भूपेंद्र कुमार, जितेन्द्र प्रताप सिंह,अंशारूलहक,अनुरूद्ध,गौरव चौहान,कश्मीर सिंह राणा,ऋषिपाल सिंह,पप्पू शाह, नगेन्द्र सिंह,आसाराम सिंह,सौरभ चौहान तथा संजीव कुमार सहित अधिकांश लेखपाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...