
भास्कर समाचार सेवा सहारनपुर/नानौता मंगलवार की सुबह किसान सहकारी समिति नानौता कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार व एम डी अंकुर शर्मा के शक्षम किसान सेवा समिति संचलन पद हेतु नामाकन पत्र दाखिल किये जाने का कार्य बड़े जोरशोर से हुआ, अधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नो सदस्यों पद पर आज टोटल 33 नामांकन दाखिल करने का कार्य हुआ, जिनमे ग्राम कुंवाखेडा,खुडाना,भाब्सी,जन्धेडी,काशीपुर,भारी,याहियापुर,माधोपुर,तथा नानौता के लिए 33 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए,सभी नो सदस्यों पद के लिए टोटल वोट साथ हजार आठ सौ बहात्तर मतदाता 18 मार्च को मतदान करेंगे, दाखिल किये गए नामंकन पत्र 15 मार्च कल जाँच के बाद पत्र वापस लेने की प्रकिया होगी, जो पत्र वापस नही होंगे उनके लिए मतदान 18 मार्च को होगा,नानौता से नामांकन पत्र दर्ज करने के लिए पूर्व चेयरमैन अफजाल खान व पूर्व चेयरमैन शाहजमा खान एंव शलीम कुरैशी तथा जगपाल सिंह के द्वारा शकील खान को संचलन पद हेतु उम्मीदवार बनाया गया है जिसको लेकर अफजाल खान ने एक तरफा जीत होने का दावा किया,वही नानौता से ही चौधरी हाजी अब्बास व मजहर खान की और से अमानुल्लाह खान ने भी नामांकन पत्र दाखिल करते हुए कहा की जीत हमारी होगी।













