गोरखपुर : पब्लिक स्कूल के 12 छात्र निलंबित, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

 साथी छात्रा की मौत पर शोक सभा की कर रहे थे मांग

गोपाल त्रिपाठी
गोरखपुर। गोरखपर पब्लिक स्कूल ने गुरुवार की सुबह 12 छात्रों को निलंबित कर दिया। निलंबित 12 छात्र-छात्राओं पर आरोप है कि वे विद्यालय के गेट के बाहर दो दिन पूर्व आत्महत्या करने वाले विद्यालय की छात्रा के लिए शोक सभा की मांग कर रहे थे। गुरुवार को निलंबित छात्रों ने विद्यालय के गेट पर हाथों में कैंडल लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा दबाव बनाए जाने पर उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। विद्यालय के प्रबंधक से उनकी झड़प भी हुई। आरोप है कि आक्रोशित प्रबंधक ने एक छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इससे स्थिति और बिगड़ गई। बाद में प्रबंधन ने 12 छात्र-छात्राओं को निलंबित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha