
अमेठी । जिले में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी थाना गौरीगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर 1 फरवरी को जिला मुख्यालय के कस्बा गौरीगंज में शिवांशु गैस सर्विस के सामने दिन दहाड़े हुई मारपीट के कारण कपिल जायसवाल की हत्या में नामजद 9 अभियुक्तों में से मुख्य अभियुक्त व दो अन्य मंगलम पाण्डेय उर्फ मयंक पुत्र जागेश्वर उर्फ छेदई निवासी ग्राम जुडियापुर नीरज पाण्डेय पुत्र कृपाशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम बोझी मजरे कौहार व शुभम पाण्डेय पुत्र जमुना प्रसाद निवासी ग्राम जुडियापुर थाना गौरीगंज को संगई बीर बाबा के पास से मोटर साइकिल यामाहा संख्या यूपी 36-2441 के साथ सुबह 07 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त नीरज पाण्डेय की निशानदेह पर घटना में प्रयुक्त 02 क्रिकेट खेलने वाले बैट जलालपुर कौहार रोड पर बास्थान मोड़ पर गेहूं के खेत से बरामद हुआ । मोटर साइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके, एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।












