
बहराइच l थाना हुजूरपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो युवकों का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बरामद हुआ l दोनो युवको के सर पर गहरी चोट के निशान हैं l पुलिस के मुताबिक रात उन लोगों ने साथ मे ठेके पर शराब पी थी l जिसके बाद आज सुबह उनका शव बरामद हुआ है l इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई है l तो वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने मौके का मुआयना किया l और मामले में जल्द अनावरण की बात कही है।
इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि बहराइच के थाना हुजूरपुर के भगड़वा में दो युवकों का शव बरामद हुआ है l जिनकी पहचान महादेव पुत्र. बीरबल और बक्षराम पुत्र भगवती के रूप में हुई है जिसमें से एक ही उम्र 45 वर्ष तो वही दूसरे की उम्र 50 वर्ष है l जोकि चौधरीगोर के रहने वाले है l पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि इन्होंने बीती रात साथ में एक ठेके पर शराब पी जिसके बाद उनका शव धारदार हथियार से सिर में चोट लगा हुआ बरामद हुआ है l
उन्होंने बताया कि परिजनों की उपस्थिति में दोनों के शवों का पंचायत नामा भर का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l परिजनों की तहरीर पर एफ आई आर दर्ज की जा रही है l उन्होंने बताया कि घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीमें गठित की गई दी गई है l जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।












