
अचेत अवस्था में पाया गया था जवान बहराइच बस स्टैंड के पास
रूपईडीहा/बहराइच । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एसएसबी में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों बेहोशी की हालत में बहराइच बस स्टैंड के पास पड़े होने की सूचना के बाद इलाज के दरमियान मौत हो गई। वह दार्जिलिंग वेस्ट बंगाल का रहने वाला था और छुट्टी पर घर गया था उसे 2 फरवरी 2021 को आमद दर्ज करानी थी लेकिन वह नहीं पहुंचा। राम गांव पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा सशस्त्र सीमा बल 42 वी वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार को सूचना दी मौके पर पहुंचे कमांडेंट प्रवीण कुमार ने एसएसबी जवान को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया तथा इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
बहराइच स्थित भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की 42 वीं बटालियन अगैया नानपारा मैं मुख्यालय है वहीं पर या जवान पूर्व में रह रहा था।गुरुवार रात करीब 5:15 बजे के आसपास हेडक्वार्टर से करीब 40 किलोमीटर बहराइच बस स्टैंड पर जवान के बेहोश होने की सूचना मिली थी ।
पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। जवान की पहचान प्रकाश डेम्प्टा पुत्र इग्निस डेल्टा उम्र 33 साल निवासी दार्जिलिंग वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है इसका पोस्टमार्टम करा कर डेड बॉडी को इसके घर जवानों के साथ भिजवा दिया गया है। प्रकाश डेम्प्टा अविवाहित था ।












