
भास्कर न्यूज ब्यूरो
लखीमपुर-खीरी(एस.पी.तिवारी/पुरूषोत्तम वर्मा) : कोतवाली क्षेत्र के मल्लबेहड़ में पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर धौरहरा पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगो ने घर पहुंच कर तोड़ फोड़ शुरू कर दी पुलिस के काफी समझाने पर वह माने।
कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के मल्लबेहड़ गाँव निवासी संतोष गुप्ता ने बुधवार को करीब ग्यारह बजे अपनी पत्नी ममता गुप्ता उर्फ दीपा 40 की धारदार हथियार बांके से चेहरे व गले पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि मृतका ममता गुप्ता के किसी से अवैध संबंध थे जिसको लेकर संतोष अपनी पत्नी पर शक करता था उसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था बुधवार को भी आपस मे विवाद हुआ और उसी को लेकर संतोष ने उसकी हत्या कर दी। संतोष के चार भाई है उन भाइयों में भी इनकी किसी की आपस मे नही बनती थी संतोष शराब पीने का आदी था वह बुधवार को भी शराब पीकर आया था और दोनों के बीच विवाद हुआ उसके बाहै।उसने हत्या कर दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगो ने गुस्सा होकर घर में तोड़ फोड़ शुरु कर दी पुलिस के समझाने के बाद वह लोग माने। घटना की सूचना पर धौरहरा कोतवाली के एस आई राजेहै।कुमार यादव,एस आई अवधेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि बेटे आर्यन की तरफ से तहरीर दी गई है मुकदमा लिखा जा रहा है।
पति की शक ने ली पत्नी की जान
पति ने अवैध संबंधों के चलते पत्नी को मौत के घाट उतार दिया ग्रामीणों की माने तो इन दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था पति पत्नी के बीच रिश्ते मधुर नही थे वह पत्नी ममता पर शक करता था जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद होता था इसी विवाद से संतोष शराब का आदी हो गया था बुधवार को भी संतोष ने ढखेरवा चौराहे से शराब पीकर घर पहुंचा था और पत्नी ममता से विवाद हो गया और संतोष ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। घटना के वक़्त घर मे कोई नही था। ग्रामीणों की माने तो ममता के किसी से अवैध संबंध थे।










