
मिहींपुरवा/बहराइच l ईदगाह रोड मिहीपुरवा पर चाँद क्रैंक ग्रेडिंग कारखाने में दिनांक 10/11फरवरी की रात चोरों ने पीछे की दीवार से अंदर कूदकर वर्कशॉप में कार्य हेतु रखे दो जनरेटर में लगे अल्टीनेटर को खोला एक अल्टी नेटर 12 केवी का उठा ले गए तथा दूसरे का नट बोल्ट न खुलने के कारण नहीं ले जा पाए अल्टीनेटर के साथ-साथ कारखाने में रखा पीतल के बुश, ब्लॉक पिंन कॉपर पिन, स्लीप आदि हजारों का सामान चुरा ले गए प्राप्त सूचना के अनुसार सुबह जब कारखाने पर काम करने वाले कारीगर एंव मालिक इरफान खान पुत्र गफ्फार खान दुकान खोलने आए और दुकान खोल कर पीछे जनरेटर चलाने गए तो देखा जरनेटर से अल्टीनेटर गायब है तथा दूसरा अल्टीनेटर आधा खुला पड़ा तब दुकान में रखा सामान चेक किया तो उपरोक्त काफी सामान दुकान से गायब मिला दुकान मालिक इरफान खान द्वारा थाना मोतीपुर अंतर्गत कस्बा चौकी मिहींपुरवा पर फोन द्वारा चोरी की सूचना दी ।
सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज आलोक सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र यादव, कांस्टेबल हरेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा चोरी का खुलासा जल्द करने का आश्वासन दिया। चौकी इंचार्ज से चोरी की घटना के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर जांच की है तहरीर मिली है जांच कर जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।










