
औरैया- थाना फफूंद क्षेत्र में शराब माफियाओं पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसे जाने पर नकली क्यूआर कोड व नकली ढक्कन लगाकर शराब में पानी मिलाकर हुए 170 पेटी शराब सहित पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया!
पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबरपुर रोड पर एक मकान में कुछ लोग शराब में पानी मिलाकर नकली ढक्कन व क्यूआर कोड लगाकर शराब तैयार कर रहे हैं सूचना पाकर पुलिस आबकारी विभाग ने मुखबिर द्वारा बताए गए इस जगह पर छापा मारा जिसमें कई लोग पौवों से शराब निकालकर पानी मिला रहे थे तथा नकली क्यूआर कोड लगाकर शराब तैयार कर रहे थे! पुलिस को देखकर मिलावट करने वाले शराब तस्कर भागने लगे तभी घेराबंदी करके पुलिस ने अनूप जायसवाल ,श्रवण कुमार जिला खीरी, अमित जायसवाल जनपद उन्नाव सोनू व वीरेंद्र जिला औरैया को मौके से पौवों में शराब की जगह पानी मिलाते हुए धर दबोचा!
मौके पर पुलिस ने 170 पेटी देसी शराब 33 खाली पव्वे 1547 नकली ढक्कन 1529 नकली क्यूआर कोड 50 मिली की सिरेंज, बाल्टी बोरा आदि बरामद किए ! पुलिस ने सभी पकड़े गए अभियुक्तों को आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं के अंतर्गत जेल भेज दिया!










