
भास्कर समाचार सेवा
बरेली । पिछले कुछ समय से बरेली ज़िले में लगातार खेत में शव मिलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बरेली के देवरनियां गांव के पीपरा में शव मिलने से पूरा क्षेत्र सहम गया है। जानकारी के अनुसार, देवरनियां गांव के पीपरा में एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में शव मिलने पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीपरा में एक नाबालिग की लाश संदिग्ध परिस्थतियों में गन्ने के खेत में मिली। वही शव की शिनाख्त नवाबगंज थाना क्षेत्र के हिमकरा निवासी नीतू गंगवार पुत्री पोथी राम के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार नवाबगंज के हिमकरा निवासी नीतू गंगवार पुत्री पोथी राम नौ फरवरी को अपने गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते गांव से फरार हो गयी थी। जिसको लेकर नीतू के पिता पोथी राम ने आरोपी युवक विकास के खिलाफ नवाबगंज थाने में आईपीसी की धारा 366 और 363 में मुकदमा दर्ज कराया था। वही परिजनों की मानें तो आरोपी विकास ने नीतू को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उस को बहला- फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया था। वही युवक को जब मुक़दमे की जानकारी हुई तो उसने नाबालिग का रेप कर उसकी हत्या कर उसका शव गन्ने के खेत में फ़ेक दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उधर पुलिस ने आरोपी विकास को भी गिरफ्तार कर लिया था।
रोहित सिंह सजवाण एसएसपी बरेली
बताया की मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया । हत्या के पीछे वजह मृतिका द्वारा अपने प्रेमी के सामने किसी अन्य से मोबाइल पर बात करना पाया गया है।









