
कुसमरा/मैनपुरी- युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा में आयोजित खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में मां सरस्वती ज्ञान मन्दिर इंटर कॉलेज कुसमरा की छात्रा डौली यादव द्वारा ऊंची व लम्बी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रदेश की टीम में जगह बनाने पर नगर सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी। दयाल महेश सेवा संस्थान के सचिव अनूप पाण्डेय ने कहा कि नगर आगमन पर समिति बेटी का सम्मान करेगा।
इसके अलावा चेयरमैन संजय गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप तिवारी, सपा विधान सभा अध्यक्ष जगराम सिंह यादव, आलोक अग्निहोत्री, बृजेश मिश्रा, गोपी यादव, रामपाल सिंह यादव, ज्ञान शुक्ला, राजवीर सिंह यादव, अरुण आचार्य, प्रभाष मिश्रा, गिरिन्द शाक्य, गगन यादव, रतीराम यादव, रामशंकर पाल, सभासद प्रतिनिधि नवीन पाण्डेय, बीनू मिश्रा, विपिन यादव, कमलेश यादव, अशोक प्रधान, मधुर तिवारी, औसान यादव, सत्यवीर शाक्य आदि ने बधाई दी।












