औरैया:-सराफ हत्याकांड में शामिल दो लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव अजलापुर के पास 13 फरवरी की शाम तीन लुटेरों ने औरैया से अपने घर बरौला जाते समय एक सराफ के साथ लूटपाट कर गोली मारकर हत्या कर दी थी इस लूट एवं हत्याकांड में शामिल पांच अभियुक्तों में से पुलिस ने दो लुटेरों को मय जेवरात व अवैध असलहा सहित धर दबोचा। आपको बता दें कि 13 फरवरी की शाम ग्राम बरोला थाना फफूंद जनपद औरैया निवासी तेज सिंह पुत्र विशंभर दयाल औरैया स्थित अपनी ज्वेलर्स की दुकान से शाम को सोने चांदी के जेवरातों से भरे बैग को लेकर अपने पुत्र के साथ अपने घर जा रहे थे।

गांव से कुछ दूर पहले अजलापुर बंबा के पास लाल पैशन प्रो मोटरसाइकिल यूपी 75 जे 6733 में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने तेज सिंह को रोककर जेवरातों से भरा थैला छीनने की कोशिश की विरोध करने पर लुटेरों ने तेज सिंह को गोली मार दी साथ में बैठे पुत्र को भी पीछा कर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौका पाकर किसी तरह बच निकला। बीती शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सर्राफ हत्याकांड में शामिल तो लुटेरे फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ पुल के पास भागने की फिराक में खड़े हैं तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दो अभियुक्तों प्रदीप कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी बाराही टोला थाना कोतवाली जनपद इटावा एवं कल्लू उर्फ सुल्तान सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मोहद्दीनपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया को घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस टीम ने जामा तलाशी ली जिस पर उनके पास से एक 315 बोर तमंचा व एक 315 बोर कारतूस 10 अंगूठी 22 जोड़ी बिछिया 6 जोड़ी पायल पायल का कुंडा लूट में शामिल पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस अधीक्षक गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्तों के पास से माल की बरामदगी व लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाईकिल बरामद कर ली गई है। साथ ही फरार अभियुक्त विजय भदोरिया पुत्र मनीष सिंह निवासी पूर्वांचन्देल थाना अजीतमल जनपद औरैया एक अन्य नाम पता अज्ञात अभियुक्त की तलाश जारी है फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। पुलिस ने पकड़े गए सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...