
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को भेजा जेल
सुलतानपुर : पत्नी की उंगली दांत से काटकर अलग कर देने के दहेज आरोपी विकास चंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी भरखरे थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया।
मालूम हो कि ओमप्रकाश की पुत्री पूनम का विवाह भरखरे लंभुआ निवासी विकास चंद्र सुत ओमप्रकाश के साथ हुआ था ।आरोपी अपनी पत्नी को दहेज की मांग को लेकर अक्सर परेशान करता था तथा उसे दहेज की मांग पूरी न कर पाने के कारण जबरदस्ती मायके में छोड़ गया था ।
जब पिता अपनी पुत्री को लेकर उसके ससुराल पहुंचा तो आरोपी गाली गुप्ता देते हुए पत्नी तथा उसके पिता को मारा पीटा तथा पत्नी की उंगली दांत से काटकर अलग कर दिया। मामला स्थानीय थाने पर दहेज उत्पीड़न व गंभीर हमले मे दर्ज किया गया ।आरोपी को थाना लंभुआ पुलिस द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर जेल रवाना कर दिया गया।









