
- बदमाशों के पास से असलहा, कारतूस बरामद
- दो भागे, तलाश जारी, पकड़े हुए जेल भेजे गए
प्रवीण पाण्डेय
मैनपुरी – थाना बेवर पुलिस ने बझेरा तिराहे के पास मुठभेड़ करके सफलता प्राप्त करते हुए झोपड़ी में छिपे दो बदमाशों को असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की दविश के दौरान दो बदमाश पुलिस चकमा देकर भाग गए। पुलिस को उनके पास से एक पिस्टल, दो पोनियां, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों को लिखापढ़ी के बाद जेल भेजा गया है।
सीओ अमर बहादुर सिंह ने वताया कि बेवर थानाध्यक्ष जसवीर सिरोही को सूचना मिली कि बझेरा तिराहा के पास एक झोंपड़ी में चार बदमाश हथियारों के साथ मौजूद हैं। जिसपर थानाध्यक्ष ने पुलिस वल के साथ दविश दी। पुलिस के पहुंचे पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने बचते हुए दो बदमाशों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। तथा उनके दो साथी भाग गए। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सागर वर्मा उर्फ काली निवासी मोहल्ला मिरकिचिया बेवर, सुमित कुमार निवासी इटावा रोड बताया। जिनके कब्जे से एक पिस्टल, दो पोनियां, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। सीओ ने बताया कि पूछतांछ में पकड़े गए बदमाशो ने भागे हुए साथियों के नाम जीतू कठेरिया उर्फ मच्छर निवासी बझेरा रोड और मलिखान कठेरिया निवासी इटावा रोड बताए है। थानाध्यक्ष बेवर ने बताया कि जीतू कठेरिया एक शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ बेवर और फर्रुखाबाद जनपद में करीब 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की चुकी है।









