
- जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कार्यकर्ताओ को सौंपी जिम्मेदारियां
मैनपुरी- जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंडी धर्मदास स्थित जिला कार्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 19 फरवरी को मथुरा में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने पर विचार विमर्श करके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि आगामी 19 फरवरी को मथुरा में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए हर एक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी से काम करें। इस महा पंचायत में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांघी भाग लेगीं। जो किसानो को संबोधित करके उनका मनोवल वढ़ाएगी। उन्होने आगे कहा कि उक्त किसान महा पंचायत में जिला तथा अन्य जनपद के ब्लाॅको से कार्यकर्ता भाग लेगे। उन्होने ब्लाॅक अध्यक्षो को निर्देश दिए कि वह अपने साथ कम से कम पांच गाडियां ले जाने की तैयारी करें। महापंचायत में सभी फ्रन्टल संगठनो के पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए पहुंचे। महा पंचायत को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को समझकर कार्य करें।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, किशन बहादुर उपाध्याय, गजेन्द्र सिंह, रमेश चन्द्र वर्मा, चन्द्रप्रकाश दुवे, सुरेश राठौर, कैलाश उपाध्याय, धारम सिंह, मनोज शाक्य, भीमसेन कठेरिया, फरीद अली, विनोद यादव, भईयालाल गुप्ता, शाहबुद्दीन सिद्दीकी, पीसीसी सदस्य शशिभूषण सिंह, मनोज कुमार, अतुल कुमार, नसीम पठान आदि मौजूद रहें।












