भास्कर समाचार सेवा
बरेली। एक नौजवान के साथ जुल्मों सितम की इंतहा तब हो गई जब चोरी के शक में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई की। हालांकि कानून व्यवस्था में शहर के बीचो-बीच जुल्मों सितम की इस वारदात पर यकीन करने को जी तो नहीं चाहता हैं लेकिन एक नौजवान पर इंसानियत की तमाम हदों को तोड़ते हुए आगे निकल जाना यह जुल्म ढहाने की आखिर वजह क्या थी। जिसमें बीते सोमवार कॉलोनी के लोगों ने चोरी के शक में पकड़े गए दो युवकों में से एक युवक को इतना पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामला इज्जत नगर थाना क्षेत्र के बनू बाल कॉलोनी का है जहां पर कॉलोनी वालों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए रेहान को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। लेकिन रेहान की हालात में सुधार ना होने पर सुबह तड़के उसे दिल्ली रेफर कर दिया था जहां युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
बताते चले कि बीते सोमवार थाना इज्जत नगर के क्षेत्र बन्नू बाल कॉलोनी के रिटायर फौजी नंदन सिंह मेहरा का आरोप हैं कि दो चोर चोरी करने के इरादे से घर में दाखिल हो रहे थे। जिसमें एक चोर उनके घर का ताला तोड़ रहा था जबकि दूसरा अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था।जिसके बाद नंदन सिंह मेहरा के शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग इकट्ठे हो गए और उन दोनों चोरों को रात भर जमकर पीटा। जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में थाने लाया गया जिसमें एक आरोपी रेहान के सर में गंभीर रुप से चोटें आने बारादरी क्षेत्र के निवासी रेहान की हालत बिगड़ गई जिसके बाद पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही हालत गंभीर होने पर परिजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे इस बीच रास्ते में रेहान ने दम तोड़ दिया।
वही रेहान की पत्नी सबा की तहरीर पर पुलिस ने रिटायर फौजी नंद सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेहान की मौत की खबर के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वही क्षेत्र में किसी तरह की अनहोनी ना हो इसलिए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाणा….
बीते सोमवार बन्नू बाल कॉलोनी में दो लोगों को चोरी के शक में पकड़ा गया था जिसमें लोगों के द्वारा पकड़े गए आरोपियों के साथ मारपीट की गई थी। उसके बाद पुलिस ने उन दोनों आरोपियों को अस्पताल भेज दिया था जहां इलाज के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई है। वहीं आरोपी की मृतक की पत्नी की ओर से 307 में मारपीट किए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है









