तारें जमीं पर……दिव्यांग बच्चों ने नृत्य कर मन मोहा

जी पी अवस्थी
कानपुर। दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था जागृति जन कल्याण द्वारा पिछले 10 वर्षों से कार्य किया जा रहा है । संस्था के एक प्रोजेक्ट मार्स म्यूजिक एंड डांस एकेडमी में स्वर गंधार संगीत संस्थान एवं फायर डांस एकेडमी ने साथ मिलकर होली उत्सव मनाया। जिसमें इंक्लूसिव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सामान्य गायन वाले कलाकारों के साथ दिव्यांग बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए जिसमें तस्य एवं उनकी बहन ने होली के गीत आओ आओ कृष्ण मुरारी पर नृत्य प्रस्तुत किया । आदित्य ने अपने भाइयों के साथ मिलकर “मुकाबला” गाने पर डांस प्रस्तुत किया। बच्चों का विशेष आकर्षण “तारे जमीन पर” गीत रहा जिसमें बच्चों ने अपनी मां के साथ नृत्य प्रस्तुत किया ।

मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी व विशेष अतिथि कुलदीप सिंह एवं विक्रम सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। संस्था की सचिव डॉजागृति सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। मुख्य संयोजक गायक बंटी, शिवकमल, कीर्ति गंगवानी एवं उनकी टीम एवं मार्स की टीम उपस्थित रही।

खबरें और भी हैं...