
जरवल-बहराइच। क्षेत्रीय कार्यालय जरवल में जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारी गणो की एक बैठक हुई जिसमें पार्टी का जनाधार बढाने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुवंर रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व प्रदेश अध्यक्ष माननीय कुवंर डाक्टर ब्रजेश सिंह राजावत जी के विचार धारा एवं नीतियों को जन जन तक पहुँचाने हेतु चर्चा की गई।
पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के हजरत दीन अंसारी ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए हम सब को बूथ स्तर तक मेहनत करने की जरूरत है पार्टी ने जो हम सब को जिम्मेदारी सौंपी है
उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए चाहे कोई भी बलिदान देना पड़े हम देंगे और पार्टी को सफल बनाने के लिए हर कुर्बानी भी देगे।जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने कहा कि जिला स्तर पर और विधानसभा, एवं ब्लाक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की सख्त जरूरत है जब पार्टी मजबूत होगी तो पार्टी का हर कार्यकर्ता भी मजबूत होगा।जिला महा सचिव मौलाना इमरान नदवी ने कहा कि पार्टी का जनाधार बढाने के लिए एक एक गाँव और एक एक घर जाकर पार्टी के विचार धारा एवं नीतियों को पहुँचाना हम सब का परम लक्ष्य है।
इस अवसर पर पर जिला सचिव अबदुल हमीद अंसारी, नगर अध्यक्ष अबदुल वहीद, नगर उपाध्यक्ष इमरान खान, बिलाक उपाध्यक्ष वकार अंसारी,नगर उपाध्यक्ष कुतबुद्दीन अंसारी व पार्टी के कार्यकर्ता एवं तमाम सदस्य गण मौजूद रहे।












