होंडा कंपनी की इस स्कूटी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, भारत में बनाई नंबर वन की पहचान

नई दिल्ली: होंडा कम्पनी की एक्टिवा स्कूटर की 2 करोड़ से ज्यादा बिक्री होने का ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि यह भारत का पहला स्कूटर है जिसकी बिक्री दो करोड़ से ज्यादा हुई है. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्रा लि. के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिनोरू काटो ने कहा, “आज 2 करोड़ से अधिक उपभोक्ता एक्टिवा के परिवार में शामिल हो चुके हैं. आप को बता दें मीनोरू के अनुसार हौंडा एक्टिवा बेचने में भारत की नम्बर एक कम्पनी बन गयी है.

Related image
एक्टिवा के प्रति भारतीयों का प्यार तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में हम उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” कंपनी ने कहा कि उसे 1 करोड़ एक्टिवा स्कूटर बेचने में 15 साल लगे, जबकि हाल ही में 3 साल के अंदर कंपनी ने और एक करोड़ एक्टिवा स्कूटर की बिक्री कर ली है. बिक्री में की दर पहले एक करोड़ की तुलना में 4 गुना तेज है.

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिेया ने कहा, “भारत में 2001 में अपने लांच के बाद से एक्टिवा ने भारतीय ऑटोमेटिक स्कूटर के बाजार को पूरी तरह से बदल डाला है और भारत में सुविधाजनक दोपहिया राइडिंग को नया आयाम दिया है. हम अपने उपभोक्ताओं के प्रति आभारी हैं जिनकी पांच पीढ़ियों ने पिछले 18 सालों से एक्टिवा पर अपना भरोसा बनाए रखा है.”

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

25 + = 28
Powered by MathCaptcha