
IPL 2021: इन खिलाड़ियों की खूबसूरत ‘बेटर हाफ’ मैच के दौरान करती हैं टीम को सपोर्ट, देखिए Pics : आईपीएल 2021 को आज पूरे दस दिन हो चुके हैं. ऐसे में कई खिलाड़ी बेहतरीन लय में दिखे तो कई खिलाड़ी अभी भी अपने लय हासिल करने में जुटे हैं. लेकिन इन सब के बीच फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को सपोर्ट करते ही हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जिन्हें देख कर फैंस बड़े खुश होते हैं और सोशल मीडिया पर मैच के बीच की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल कर देते हैं जो दिल छू जाती हैं.
क्रिकेटर्स मैदान पर क्या करते हैं इससे तो सभी को मतलब रहता है लेकिन वे अपनी निजी जिंदगी में कैसे हैं, इसमें भी सभी लोग दिलचस्पी लेते हैं. कोरोनाकाल में ये दूसरा आईपीएल सीजन है. ऐसे में कई विदेशी और भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी पत्नी और बच्चे उनके साथ इस बार बायो बबल में रहने के लिए नहीं आए लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर इस सीजन में आए हैं. वहीं, जिनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड उनके साथ नहीं है, वो सोशल मीडिया के जरिए ही आईपीएल खेल रहे अपने पति या बॉयफ्रेंड को सपोर्ट कर रही हैं. आइए देखते हैं किस किस खिलाड़ी की पत्नी या गर्लफ्रेंड उनको सपोर्ट करती नजर आईं-
1) धनश्री वर्मा चहल
आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा आईपीएल 2020 में भी यूएई में टीम को सपोर्ट करने आई थीं और इस साल भारत में हो रहे आईपीएल के 14वें सीजन में भी वो टीम को स्टैंड्स से सपोर्ट करती हैं. फिलहाल आरसीबी ने तीन मैच खेले हैं जिसमें से वे एक भी नहीं हारे हैं. आरसीबी की हर जीत के बाद वे सोशल मीडिया पर टीम के लिए कुछ अच्छा पोस्ट करती हैं. हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में चहल ने जैसे ही पहली विकेट ली, वर्मा के आंखों में आंसू आ गए थे. वो नजारा देख कर धनश्री भावुक हो गई थीं.

2) रितिका सजदेह
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी हमेशा मुंबई के मैच के दौरान टीम का समर्थन करती हुईं स्टैंड्स में नजर आती हैं. वे अपने पति के साथ बायो बबल में भी रह रही हैं. पांच बार मुंबई को आईपीएल चैंपियन बना चुके रोहित की पत्नी मैच के दौरान काफी नर्वस रहती हैं. वे हमेशा पूरे मैच में अपनी अंगुलियां क्रॉस कर के रखती हैं. इसकी फोटो भी कई बार सामने आ चुकी है.

3) संजना गणेशन
मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन ने एक महीने पहले ही शादी की थी. उन्होंने अपने रिलेशनशिप को सभी से छिपा कर रखा था और सीधे शादी के दिन ही सबको पता चला कि जस्री की प्रीत संजना हैं. आईपीएल 2021 से संजना अपने प्रोफेशन के कारण जुड़ी हैं. बुमराह से पहले वे अपने काम पर लौट आई थीं और उन्होंने नीले रंग की ड्रेस में स्टूडियो में बैठ कर एक फोटो शेयर की थी जिसे देख कर फैंस कह रहे थे कि संजना ने ब्लू कलर का ड्रेस इसलिए पहना है क्योंकि वे अब केकेआर नहीं मुंबई को सपोर्ट कर रही हैं.

4) डैनियल डिविलियर्स
आरसीबी के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज या मिस्टर 360 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की पत्नी भी इन दिनों भारत में ही हैं. रविवार को बैंगलोर और कोलकाता के बीच खेले गए मैच के दौरान एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई जिसमें डैनियल अपने बच्चों के साथ स्टैंड्स में खड़ी हो कर मैच देख रही थीं और एबी विकेटकीपिंग कर रहे थे. डैनियल और डैनियल के साथ खड़े उनके बच्चे एबी को फ्लाइंग किस दे रहे थे. ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी.
https://twitter.com/imVKohliOne8/status/1383988208036302849?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1383988208036302849%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.insidesport.co%2Fipl-2021-wags-of-cricketers-support-the-team-from-stands-and-through-social-media%2F
5) नताशा स्टेंकोविच
मुंबई इंडियंस के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेंकोविच और उनका बेटा अगस्त्य भी इस बार आईपीएल में बायो बबल में रह रहे हैं. पिछली बार वे यूएई नहीं जा सके थे क्योंकि तब अगस्त्य बहुत छोटे थे. पहली बार नताशा स्टैड्स में मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करती नजर आई थीं.
5) पंखुरी शर्मा पांड्या
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुरी पिछले सीजन यूएई में हुए आईपीएल में भी बायो बबल में अपने पति के साथ थीं और इस बार भी वे भारत में जारी आईपीएल के 14वें सीजन में टीम के साथ हैं. मुंबई के मैचों के दौरान वे नताशा और रितिका के साथ नजर आती हैं.
6) लुईस बटलर
इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के किए खेलते हैं. उनकी पत्नी और बेटी इंग्लैंड से उनको सपोर्ट करने आए हैं और वे राजस्थान के मैच के दौरान स्टैंड्स पर खड़े दिखते हैं. उनकी पत्नी का नाम लुईस बटलर है और उनकी बेटी का नाम जॉर्जिया रोज है. वे भी टीम के साथ बोय बबल में रह रहे हैं.

7) अथिया शेट्टी
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल की कथित गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को कभी स्टेडियम में बैठ कर मैच देखते हुए नहीं देखा गया है. वे घर पर रह कर ही टीवी पर देख कर पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती हैं. इसका सबूत उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान राहुल की 50 पूरी होते ही एक इंस्टा स्टोरी लगा कर दिया था. उस दिन राहुल का बर्थडे भी था.















