
बहराइच। किसान पी.जी. कॉलेज, बहराइच में अंशकालिक प्रवक्ता के रूप में अंग्रेजी विभाग में कार्यरत अशोक कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में चयनित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ.एस.पी. सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
हमारे शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हमेशा उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने की परंपरा बनाए रखी है। अशोक कुमार सिंह ने एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में महाविद्यालय में जो सेवाएं दी है वह हम सभी हमेशा याद रखेंगे।इस अवसर पर डॉ. सत्यभूषण सिंह, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. सतीश सिंह, डॉ.पुत्तूलाल त्रिपाठी, डॉ.मेराजुद्दीन खान डॉ. सुधा शुक्ला, नेहा श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह सहित अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।












