बायो बबल के घेरे में होने से खिलाडी नहीं उठा पा रहे लखनऊ शहर का लुत्फ

लखनऊ। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस समय हयात होटल में आराम कर रही है। टीम के खिलाडी शाम को होने वाले मैच से पहले अपने आप को बिजी रखने की कोशिश में लगे है। मंगलवार देर शाम प्रैक्टिस सेशन के बाद से ही टीम के खिलाड़ी अपने कमरों में है। बायो बबल के घेरे में होने के कारण खिलाडी लखनऊ शहर भी घूमने नहीं निकल पा रहे है। ऐसे में खिलाड़ियों ने अपने आप को व्यस्त रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। कोई अपनी तस्वीर शेयर कर रहा है तो कोई स्नकर खेल कर अपने आपको बिजी रख रहा है

टीम के लिए बना अलग जिम

इसके हयात होटल के एक सूत्र ने बताया भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने जिम में बहाया पसीना। रोहित शर्मा हो या फिर श्रेयस अय्यर या फिर एक बार फिर से टीम इंडिया में चुने गए हो संजू सैमसन सभी ने बारी बारी जिम में पसीना बहाया। सूत्रों ने बताया जिस फ्लोर पर खिलाड़ियों को रोका गया है उसमे सिर्फ गिनती के ही स्टाफ जा सकते है। इसी लिए टीम के लिए एक अलग जिम बनाया गया था।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

76 − = 70
Powered by MathCaptcha