आगरा-ग्वालियर के हाईवे रोड पर हुई सड़क दुर्घटना, मां-बेटे की मौत   

आगरा। जिले में थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-ग्वालियर रोड स्थित नगला मकरोल के पास सड़क पर हादसा हो गया. हादसे में एक महिला अंचल व उसके 6 साल के बेटे अंश की मौके पर ही मौत हो गई व एक व्यक्ति घायल हो गया है।

घटना में मृत महिला नगला अर्जुन खंदौली गांव निवासी सिपाही सत्यपाल सिंह की पत्नी थी. मिली जानकारी के मुताबिक, सिपाही सत्यपाल सिंह अपनी पत्नी अंचल व बेटे अंश के साथ ललितपुर से घरेलू सामान एक कैंटर में लादकर ग्वालियर जा रहा था. सत्यपाल सिंह यूपी पुलिस में कार्यरत है, उसकी पोस्टिंग ललितपुर में है।

हादसा शुक्रवार की सुबह लगभग 2:30 बजे हुआ. सिपाही जिस कैंटर से सामान लेकर जा रहा था, वह रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को मलबे से बाहर निकाला. घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 12 = 19
Powered by MathCaptcha