साॅल्वर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, टीचर और पीएचडी छात्र ने लिया था ठेका…

मेरठ । मेडिकल पुलिस ने वेस्ट यूपी में सक्रिय साॅल्वर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दर्जनों अभ्यर्थियों से बीडीओ परीक्षा में पास कराने के नाम पर लाखों की रकम वसूली थी। वहीं, हैरत की बात है कि आरोपियों में एक जहां स्कूल का शिक्षक है, वहीं, दूसरा पीएचडी का छात्र है। सोमवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि मेडिकल पुलिस और सर्विलांस सेल के संयुक्त प्रयास से इस गिरोह का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने पल्लवपुरम निवासी विदवेश कुमार उर्फ बिल्ला और उसके साथी मुरादनगर निवासी विपिन डागर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कुख्यात अरविंद राणा साॅल्वर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। वहीं अरविंद राणा और पवन नैन फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी विदनेश एक इंटर काॅलेज में टीचर है, वहीं विपिन चैधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में पीएचडी का छात्र है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने रविवार को मथुरा और आगरा में हुई बीडीओ परीक्षा में लगभग 20 परीक्षार्थियोें को फर्जी तरीके से परीक्षा में शामिल कराया था। आरोपी एक परीक्षार्थी को पास कराने के नाम पर उससे आठ लाख की रकम वसूलते थे। आरोपियों के कब्जे से कई परीक्षार्थियों की मार्कशीट व अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।

खबरें और भी हैं...