
-मिलावटी व मानकों के विपरीत सैकड़ों लीटर मैंगो जूस कराया नष्ट
-फिलहाल जूस संचालकों को दी हिदायत आगे बडी़ कार्यवाही की दी चेतावनी
दीपक गुप्ता
मथुरा(नौहझील)कस्बा नौहझील में उस समय हड़कंप मच गया जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कस्बे में मिलावटी एवं मानकों के विपरीत बेच रहे मैंगो जूस संचालकों के सैकड़ों लीटर जूस को नष्ट करा दिया।खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से जूस संचालकों में भगदड़ मच गई और कई जूस संचालक दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। फिलहाल मैंगो जूस संचालकों को हिदायत देकर छोड़ दिया है आगे ऐसा करने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।जानकारी अनुसार खंड विकास परिसर में आयोजित आजादी अमृत महोत्सव आरोग्य मेला में सहभाग करने आये खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की नजर कस्बे में बिक रहे मैंगो जूस पर पडी।यहां बाजना तिराहे से बस स्टैंड के गेट तक दर्जनों मैंगो जूस की दुकानें संचालित हैं जो कि मिलावटी एवं मानकों के विपरीत मैंगो शेक में बेचने में लगे हुए थे,जो के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे।
खाद्य सुरक्षा टीम ने मैंगो जूस को चेक किया तो उसमें कैमिकल रंगों का इस्तेमाल व सड़े-गले आम भी कटे पाये जो कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार मिलावटी व मानकों के विपरीत था ऐसे सैकड़ों लीटर जूस को नष्ट करा दिया वही जो संचालकों विराज देकर छोड़ दिया आगे ऐसा करने पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है ।
वर्जन-सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग डाँ०गौरीशंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बा नौहझील में बिक रहे मैंगो जूस को चेक किया गया तो उसमें रंग व मिलावटी मैंगो जूस पाया गया।दुकानों पर तैयार सैंकड़ों लीटर मैंगो जूस को नष्ट करा दिया गया है। फिलहाल दुकानदारों को हिदायत दी गई है।आगे ऐसा करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
टीम में मुख्य रूप से सहायक आयुक्त खाद्य विभाग डॉ गौरी शंकर,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार,एस एच निरंजन,नंदकिशोर,हुकमसिंह आदि मौजूद रहे











