साथी ड्राइवर ले उड़ा दो लाख 22 हजार रुपए की नगदी

एमजे चौधरी
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल के पास से एक आईसर कैंटर के ड्राइवर का साथी ड्राइवर गाड़ी में रखे दो लाख 22 हजार रुपए लेकर फरार हो गया । गाड़ी के ड्राइवर द्वारा इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। गौरतलब है कि ड्राइवर सुरेंद्र कुमार निवासी बुलंदशहर का आरोप है कि वह अपने साथी ड्राइवर के साथ जयपुर से गाड़ी लेकर कंपनी के पैसे को सीट के पिछली जेब में रख दिया ,ये बात मुझे और जितेन्द्र को ही पता थीI ड्राइवर जितेंद्र कुमार और साथी सुरेंद्र ईस्टर्न पेरिफेरल पहुंचा तो उसे नींद आने लगी। इसी बीच उसने गाड़ी को साथी ड्राइवर जितेंद्र को देकर सुरेंद्र दूसरी सीट पर सो गया । जब सुबह उठा तो सुरेंद्र ने पाया कि गाड़ी सुंदरदीप कॉलेज के सामने ईस्टर्न पेरिफेरल टोल टैक्स के पास खड़ी है और गाड़ी में रखे दो लाख 22 हजार रुपये उसका साथी ड्राइवर जितेंद्र कुमार लेकर फरार हो गया। आरोप है कि  ड्राइवर जितेंद्र कुमार द्वारा सीट के पीछे रखे पैसों को चुरा कर फरार हो गया। जो पैसे वह माल उतारकर कंपनी के लेकर आया था। एएसपी आकाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक कैंटर चालक सुरेंद्र द्वारा अपने साथी ड्राइवर पर दो लाख 22 हजार रुपए गाड़ी से चुराकर फरार होने की तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...