संदीप हत्याकांड के आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने भेजा जेल 

भास्कर समाचार सेवा

मेरठ/सरधना। संदीप हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया, पूछताछ के बाद जितेंद्र को जेल भेज दिया गया है।  थाना सरधना क्षेत्र के गांव छबड़िया में 16 अप्रैल को प्रदीप, मृतक संदीप अपने चचेरे भाई वीरेन्द्र उर्फ मून्नू पुत्र तेजपाल और परिवार के ही बिरेन्द्र पुत्र रघुवर शरण व अमित पुत्र सुरेशपाल के साथ गन्ने की बुग्गी भरने जा रहे थे, तभी गांव के ही ओमबीर पुत्र टीकम ने अपने खेत के पास रास्ते में पिलर बना रखा था, बुग्गी लगने से पिलर उखड़ गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मारपीट व फायरिंग में संदीप को गोली लग गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी जितेंद्र पुत्र ओमवीर को बिनौली रोड से पकड़ लिया।

खबरें और भी हैं...