होटल विवाद: पुलिस को हटानी पड़ी लूट जानलेवा हमले की धारा

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर। थाना पुलिस ने वह कहावत चरितार्थ की है कि खाए मुंह लजाए और सामने वाला भारी दिखे तो पीठ दिखाए। रेलवे रोड पर होटल पर खाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने आनन-फानन में चारों युवकों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराएं लूट हत्या का प्रयास लगा दी लेकिन पुलिस को वह गंभीर धाराएं हटानी पड़ी क्योंकि युवकों का पक्ष पुलिस पर भारी पड़ गया। रेलवे रोड पर दिन ढलते ही होटलों रेस्टोरेंट्स पर अच्छी खासी ग्राहकों की भीड़ हो जाती है उनमें से कुछ होटलों पर बैठ कर शराब पीने के साथ ही आती-जाती महिलाओं युवतियों के साथ छेड़छाड़ अभद्रता तक करते हैं पुलिस होटल वालों से सुविधा शुल्क तो लेती ही है साथ में खाना पीना भी होटल मालिक की ओर से फ्री होता है इसलिए होटल वालों के हर गलत कार्य को सही कहना पुलिस की मजबूरी हो सकती है। मुठ मर्द होटल वाले ने खाना खाने गए युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी युवकों ने भी अपने बचाव में हाथ पैर चलाए इसी दौरान वहां बिना वर्दी सादा कपड़ों में पुलिस वाले पहुंच गए और उन्होंने भी युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी युवकों ने उन्हें भी होटल के कर्मचारी समझकर मुकाबला किया। युवकों के हाथों पुलिसवालों की पिटाई की सूचना मिलते ही वर्दीधारी पुलिस वाले गाड़ी लेकर वहां पहुंच गए और चारों युवकों को गाड़ी में डाल कर थाने ले आए जहां पुलिस ने उन्हें अपने हाथ दिखाए और उनके खिलाफ लूट हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया क्योंकि होटल से उन्हें बहुत कुछ मिलता है। लेकिन पुलिस की किरकिरी तब हुई जब युवकों का पक्ष होटल वालों से ज्यादा मजबूत निकला और पुलिस को गंभीर धाराएं हटाकर मामले को छोटा करना पड़ा पहले अतिरेक में पुलिस ने पूरी मनमर्जी की लेकिन फिर उसी पुलिस को बैक टू दा पवेलियन होना पड़ा। अब लोग पुलिस की हालत देखकर यही कह रहे हैं कि आखिर पुलिस वाले थोड़े से लालच के लिए यूं ही कब तक पिटते रहेंगे और विभाग को हंसी का पात्र बनवाते रहेंगे। उस समय युवकों के पक्ष के लोग पुलिस की मनुहार कर रहे थे और पुलिस मनमानी पर उतारू थी लेकिन अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भीगी बिल्ली बनी नजर आई। और खुद खुद पि टी पुलिस को गंभीर धाराएं हटाकर मामूली धाराओं में युवकों का चालान करना पड़ा चर्चा है कि युवकों में से एक युवक परोक्ष रूप से सत्ताधारी भाजपा से जुड़ा है और उसी के कारण पुलिस को मुंह की खानी पड़ी।

खबरें और भी हैं...