5 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं तलाश पाई पुलिस 

परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

एमजे चौधरी
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के डासना के यासीन गढ़ी के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक घर से नमाज पढ़ने को कह कर गया था और 5 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका जताते हुए इस मामले में पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी दिखाई दे रही है, और जल्द ही युवक को बरामद करने का  परीजनों को आश्वासन भी दिया है। जानकारी के अनुसार शमशाद पुत्र रफीक निवासी यासीन गढ़ी डासना ने बताया कि उनका 20 वर्षीय भतीजा शाहबाज पुत्र दिलशाद घर से 15 अप्रैल को दोपहर यह कह कर गया था कि वह नमाज पढ़ने जा रहा है। इसी बीच उसका कुछ भी अता पता नहीं चल पाया। लिहाजा दोस्त, रिश्तेदारी और अन्य जगह तलाश की गई पर जब नहीं मिल पाया तो इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जल्द ही तलाश करने का आश्वासन दिया है। तभी से ही शाहबाज का फोन भी बंद जा रहा है और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द से जल्द  बरामद करने की पुलिस से परिजनों ने गुहार भी लगाई है। एएसपी आकाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक को तलाश करने का कार्य जारी है। और जल्द ही युवक को तलाश कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...