
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज रावली कलां में फिट इंडिया स्कूल सप्ताह के क्रम में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य ओम प्रकाश , ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 10 ,की छात्रा कहकशा, द्वितीय स्थान कक्षा नौ की छात्रा कुमारी तारा त्यागी, और तृतीय स्थान कक्षा 11, की छात्रा कुमारी आकांक्षा, ने प्राप्त किया एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी मनु, कक्षा 10, द्वितीय स्थान कुमारी सबा, कक्षा 11, तृतीय स्थान कुमारी हिमांशी, कक्षा 10, तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी दिव्या शर्मा, कक्षा 8, द्वितीय स्थान कुमारी रचना, कक्षा 10, एवं तृतीय स्थान कुमारी आयुषी, कक्षा 12 ,और क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी रितिका, कक्षा 8 ,द्वितीय स्थान साहित्य, कक्षा आठ, तृतीय स्थान अर्पण ,कक्षा 12 ,ने प्राप्त किया। इससे पूर्व
भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें स्मरण कर सादर श्रद्धांजलि दी गई । सरसवती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
साथ ही विद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दीं।विद्यालय के अधयापक मनोज कुमार पंकज, विकास यादव , मनीष कुमार, रवि प्रजापति , अमित विश्वकर्मा , मनोज कुमार चौधरी,
धर्मेंद्र सिंह एवं अरविंद कुमार दुबे सहित समस्त अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सोहन महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर देश भक्ति की एक कविता भी प्रस्तुत की जिससे विद्यालय का वातावरण देश भक्ति में भाव विभोर हो गया।













