
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद ।सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा , एकता और अखंडता में शसस्त्र सैनिकों की कुर्बानियों और योगदान नमन करते हुए झंडे वितरित किए।
पूर्व सैनिक सुशील कुमार शुक्ला, विजय वीर सिंह, गंगाधर शर्मा, विजय सिंह राणा,नरपाल सिंह, कपिल सिंह राठी के नेतृत्व में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर झंडा वितरण अभियान चलाया गया।
आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के सीटीओ सुनील जखवाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के साथ एनसीसी कैडेटों ने झंडा दिवस अभियान में सहयोग किया।
पूर्व सैनिकों ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह,तहसीलदार कमलेश कुमार,ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के कार्यालय पहुंचकर सशस्त्र सेना का झंडा लगाया और सशस्त्र सेनाओं के राष्ट्र निर्माण में योगदान की चर्चा की।
आरआर मोरारका के सीटीओ के नेतृत्व में स्कूल के एनसीसी केडिटों सार्थक,नरवाल,रंतिदेव,
रिया राजपूत,तानिया सहित विभिन्न एनसीसी कैडेटों ने झंडा दिवस अभियान में पूर्व सैनिकों के साथ प्रतिभाग किया। इससे पूर्व पूर्व सैनिक मंडावली थाने पहुंचे पूर्व सैनिकों ने मंडावली के थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ सहित सिपाहियों को झंडा लगाकर उनका अभिवादन किया।













