राम किशन इंस्टीट्यूट स्कूल का वार्षिक स्पोर्ट्स डे समारोह संपन्न

इशिका भड़ाना बनी स्कूल चैंपियन

खेल सर्वांगीण विकास, देश की एकता और अखंडता का प्रतीक -डॉक्टर आलोक गर्ग
गाजियाबाद । संजय नगर सेक्टर 23 स्थित राम किशन इंस्टीट्यूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आज वार्षिक खेलकूद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेलकूद उत्सव शुरू होने से पहले स्कूल के निदेशक डॉ आलोक गर्ग ने मशाल प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिता के श्रीगणेश की घोषणा की। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने डॉक्टर गर्ग को स्कूल बैंड ने बैंड बाजे की धुन पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया । एनसीसी कैडेट्स में प्रीति चौधरी व नीना जैन ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में इशिका भडाना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया ।सीनियर विंग में इशिका भड़ाना जबकि जूनियर विंग में श्वेता राठी अव्वल रही। इस मौके पर सभी प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए स्कूल के निदेशक डॉ आलोक गर्ग ने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा से आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है उन्होंने कहा कि खेलों से हमारी शारीरिक एक्सरसाइज भी होती है इससे हम स्वस्थ और चुस्त रहते हैं यही नहीं अनुशासन में रहने के तौर-तरीकों का भी हमें पता चलता है ।

आज ऐसे कई बड़े खिलाड़ी भारतवर्ष में पैदा किए हैं जो पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। इसी क्रम में आरकेआई की प्रधानाचार्य डॉ मालती गर्ग ने कहा कि इस पूरे आयोजन के लिए हमारे शिक्षक गण और प्रबंध समिति को बहुत-बहुत बधाई। इस पूरे आयोजन में विभिन्न खेलों की झलक देखने को मिली, इन्हीं खिलाड़ियों में से एक दिन स्टेट और नेशनल स्तर पर हमारे स्कूल का नाम रोशन करेंगे तथा शुभकामनाओं के साथ में सभी खिलाड़ियों को बधाई देती हूं, जो खिलाड़ी सफल नहीं हो सके ,वह आगामी वर्ष में फिर प्रयास करें जरूरी नहीं कि आज आप सफल नहीं हुए हैं कल आपको जरुर सफलता मिलेगी। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के पीटीआई रविंदर चौधरी व सुनील चौधरी का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...