कोसीकलां। गुरूवार को गांव कोटवन स्थित राजकीय पालिटेक्निक कालेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल कुमार शर्मा एवं विभागाध्यक्ष अश्विनी कुमार के द्वारा संयुक्त रूप मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन तथा एवं संस्था की विजय पताका का ध्वजारोहण कर किया गया। संस्था के क्रीड़ाधिकारी यतेन्द्र कुमार माहौर एवं प्रभारी हेमंत शर्मा के द्वारा संस्था के सभी पदाधिकारियों को वैज लगाकर स्वागत किया गया। पूर्व में खेलकूद के चैम्पियन मोहत कुमार ने संस्था की मशाल को लेकर मैदान का एक चक्कर लगाकर प्रतिभािगयों को शपथ दिलाई। इसके बाद तीनों सदनों या धवन हाउस विक्रम साराभाई हाउस एवं कलाम हाउस के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने हाउस कैन के साथ मिलकर प्रधानाचार्य को मार्च पास्ट की सलामी दी। इस मौके पर संस्था के प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से मानिसक एवं शारीरिक विकास होता है हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण जीत के लिए किया गया। संघर्ष से सीखना है। इस मौके पर डा. सुबोध सैनी, धीरेन्द्र कुमार कुरील, नम्रता पाल, हिमानी खंडेलवाल, डा. धर्माश, पुष्पेन्द्र कुमार आदि सहित अध्यापकगण मौजूद रहे।