हिमाचल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने पर कांग्रेसियों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। नगर के मौहल्ला पठानपुरा में एकत्रित हुे कांग्रेसजनों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जीत मिलने पर खुशी जताते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दीं।

  नगर के मौहल्ला पठानपुरा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रईस कुरैशी के निवास पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने पर  एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनायी। इस अवसर पर अमजद सिद्दीकी, रहीस कुरैशी, नईम अख्तर, नावेद अहमद, सलाउद्दीन सैफी, ताबिश कुरैशी, जीशान सैफी, नदीम फारुकी, वसीम अख्तर, मुस्तकीम राईन, कारी नौशाद, यूनुस अहमद, शाहिद सिद्दीकी, कमाल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...