चौधरी चरण सिंह विवि में हुआ विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित करने का कार्यक्रम

दुनिया को मुट्ठी में कर लेने की ताकत डिजिटल इंडिया में: लक्ष्मीकांत वाजपेई

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। आज का युग डिजिटल युग है। देश और दुनिया को मुट्ठी में कर लेने की ताकत डिजिटल इंडिया में है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इसी क्रम में युवाओं को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट दिए जा रहे हैं। इसका सदुपयोग अपने शैक्षणिक स्तर को उन्नत की दिशा में करने के लिए विद्यार्थी करेंगे। उक्त विचार राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई ने मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित करते हुए व्यक्त किए।

1857 इन 1857 पुस्तक भेंट की
प्रोफेसर विघ्नेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक 1857 इन 1857 भी डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई को भेंट की गई। सांसद ने इतिहास विभाग के म्यूजियम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरा सक्सेना के अतिरिक्त प्रोफेसर आराधना, डॉक्टर केके शर्मा, डॉ. कुलदीप त्यागी, डॉक्टर योगेश कुमार, डॉक्टर सूची, अरशद, कमल कांत, रिंकू, विकास, कालूराम आदि उपस्थित रहें।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखरी अद्भुत छटा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रारंभ छात्रा अंबिका चौधरी और खुशबू ठाकुर द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। दर्शकों ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को बखूबी सराहा। कार्यक्रम में प्रशांत, अवंतिका, निशांत, श्वेता, मुकेश, श्रेयांशी, सत्येंद्र, यशवंत, अमन चौहान, आकाश यादव, विजयपाल, विवेक, काजल आदि का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...