
दुकानों के शटर गिराकर बाजार से भाग खड़े हुए दुकानदार
विधायक ने बाजारों में पहुंच कर अफवाहों पर ध्यान ने देने की अपील
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। शनिवार की शाम अचानक बाजार में अफवाह उड़ी कि जी एस टी की टीम दुकानों पर जाकर छापेमारी कर रही है इस खबर को सुनते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और व्यापारी अपनी दुकान के शटर डाल कर भाग खड़े हुए। सिकंदराबाद के मेन बाजार में जीएसटी अधिकारियों के आने की सूचना पर मार्केट में भगदड़ का माहौल बन गया और दुकानदार धड़ा धड शटर गिराकर दुकान बंद कर भाग खड़े हुए । बाज़ार में जाकर देखा कि वहां पर जीएसटी के बाहर से अधिकारी मिले और ना ही कोई स्थानीय अधिकारी चेकिंग कर रहे थे।

केवल मात्र अफवाह के चलते दुकानदार शटर गिराकर नौ दो ग्यारह हो गए। छापेमारी की सूचना पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी बाजारों में पहुंचे और किसी भी प्रकार की छापेमारी ना होने की बात कहते हुए दुकानदारों से अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलने की अपील की साथ ही कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर भी बाजारों में पहुंचे और व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलने का कहा। वही जीएसटी की छापेमारी व बाजारों के बंद होने की सूचना पर स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह भी सिकंदराबाद के हनुमान चौक पर पहुंचे और व्यापारियों के पास दुकान दुकान जाकर अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा ।इस संबंध में एसी आशीष कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद में कोई छापेमारी नहीं की गई है।













