
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर । ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही तथा पीड़ितों परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया ।पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पहुंचे और मृतकों के परिजनों को 4 ,4 लाख रुपए आर्थिक सहायता तथा अभी तक लापता बच्चे की शीघ्र तलाश करने का आश्वासन लोगों को देकर किसी तरह शांत कर जाम खुलवाया ।गांव सुराना मे शनिवार शाम के समय मंदिर परिसर के पास गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेल रहा आदित्य अपने हाथ धोने के लिए हिंडन नदी के किनारे चला गया। वहां पहुंचकर उसका संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण वह नदी में डूबने लगा उसको नदी में डूबता देख दूसरे बच्चे सौरभ ने उसे बचाने के लिए नदी की तरफ दौड़ लगाई। परंतु अचानक उसका भी संतुलन बिगड़ गया और वह भी नदी में डूब गया। सौरभ नाम के बच्चे के शव को खोजकर नदी से निकाला। जबकि दूसरे का अभी तक पता नहीं चल सका है ।ग्रामीणों के आरोप है कि सूचना के बावजूद एनडीआरएफ की टीम समय पर नहीं पहुंची जिससे बच्चों को नहीं बचाया जा सका ग्रामीणों ने परिवारों को आर्थिक सहायता की भी मांग की। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव ने बताया कि तहसीलदार हरिप्रताप सिंह एएसपी निमिष पाटिल व थाना प्रभारी सतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत से आथिर्क सहायता व एनडीआरफ के मौजूद रहने का आश्वासन दिया है इसलिए ग्रामीण वापस लौट गए।













