
भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़। तालाब पर हो रहे अवैध निर्माण को तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर गिरवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लाक अफजलगढ के ग्राम मानियावाला उत्तर की ओर स्थित ग्राम पंचायतों के दो तालाबों को गफ्फार अन्सारी ने लगभग पैतीस वर्षों से मछली पालन हेतू लीज़ पर ले रखा है। जिसपर उसने दोनों तालाबों के बीच आवास बना रखा है। गफ्फार अन्सारी के कब्जे को लेकर वर्षों से इन तालाबों पर विवाद चलाआ रहा है ।शुक्रवार को गफ्फार अंसारी ने तालाब पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार ,नायब तहसीलदार तथा हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच उपरांत निर्माण को अवैध करार देते हुए तुरंत ही निर्माण को गिरवा दिया। इस मौके पर तहसीलदार ने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत या सरकारी संपत्ति पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार गोपेश तिवारी, नायब तहसीलदार अजय कुमार, हल्का लेखपाल अवधेश कुमार चौहान, लेखपाल बृजमोहन सिंह, लेखपाल ऋषि पाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।













