
सुनील सिसोदिया, फाउंडर और प्रेजिडेंट ,गीतांजलि होम स्टेट प्राइवेट लिमिटेड
भास्कर समाचार सेवा नई दिल्ली – हरियाणा सरकार ने ‘शॉप कम ऑफिस’ (एससीओ) की नई अवधारणा पेश की है। इस अवधारणा के तहत दफ्तरों और दुकानों को विशेष रूप से एक ही बिल्डिंग में व्यवस्थित किया जाता है। वे फ्रीहोल्ड प्लॉट जिनके पास पहले से जरूरी बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर है, उन्हें भी इस तरह संयोजित और संशोधित भी किया जा सकता है। क्योंकि, निवेशक व्यवस्थित स्थिति इसलिए देखता है कि भूमि तो मालिक की होती है।
ऐसी इमारतों में बैंक, अस्पताल, जनरल स्टोर, रेस्टॉरेंट, क्लाउड किचन और अन्य दुकानें नीचे वाली मंजिल पर होती हैं, जबकि ऑफिस ऊपरी मंजिलों पर होते हैं।ऐसी जगहों पर बहुत सारे खरीदार दिखाई देते हैं। इसके अलावा निवेशकों की लगी पूंजी में बढ़ोतरी के लिए यह आदर्श स्थिति होती है। लीज रेंट में भी फाइनेंसियल रिस्क की स्थिति काफी कम है। ऐसे निवेश डेवलपर्स और ग्राहकों दोनों के लिए लाभदायक है।
इस तरह की 'शॉप कम ऑफिस, मार्केट का नया बिजनेस ट्रेंड है। इस योजना से उत्साहित गुड़गांव और फरीदाबाद के डेवलपर्स इस ट्रेंड को रियल एस्टेट उद्योग के रूप में ज्यादा प्रचारित कर रहे हैं। 'शॉप कम ऑफिस' (एससीओ) को आजकल कई निवेशक अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए एक जरूरी संपत्ति वर्ग के रूप में शामिल कर रहे हैं। यह निवेशक के लिए एक ही स्थान पर दुकान और कार्यालय प्राप्त करने का अवसर है













