
मशहूर कव्वाल करेंगे अपने कलाम पेश
भास्कर समाचार सेवा
बदायूं। मशहूर कव्वाल तालिब हुसैन सुल्तानी के पुत्र आमिर सुल्तानी में अवगत कराते हुए जानकारी दी है कि मशहूर कव्वाल तालिब हुसैन सुल्तानी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें पंडित राजेंद्र प्रसन्ना, दिल्ली, जाफर नियाजी लखनऊ एवं कव्वाल दानिश बदायूनी अपने कलाम पेश करेंगे।
बता दें कि कव्वाल तालिब हुसैन सुल्तानी ने जनपद बदायूं का नाम सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही नहीं सम्पूर्ण भारत व अन्य देशों में भी रोशन किया।तालिब हुसैन सुल्तानी का जन्म 1954 में शहर के मोहल्ला वेदों टोला में हुआ था। बचपन से ही उन्हें गजल गायकी और कव्वाली का शौक था कव्वाली की प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता मतलूब हुसैन से ली और आगे चलकर उन्होंने कव्वाली गायकी क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई, जिसके परिणाम स्वरूप उनके लिए उन्हें कई पुरस्कार से भी नवाजा गया!जापान,लंदन,जर्मन, अल्जीरिया, दुबई, सूडान, सऊदी अरब, मोरिशिस, तंजानिया, जद्दा, युगांडा आदि मुल्कों में भी उन्होंने अपनी कला का परचम लहराया। आमिर सुल्तानी ने बताया कि उनके वालिद तालिब हुसैन सुल्तानी ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत, आकाशवाणी, दूरदर्शन, ईटीवी उत्तर प्रदेश,सांस्कृतिक निदेशालय उत्तर प्रदेश से जुड़कर भी अनेक कार्यक्रम किए। कव्वाल तालिब हुसैन सुल्तानी समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिटाने के लिए सरकार की आवाज़ बने। “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” स्वच्छ भारत मिशन” कुपोषण, जल संरक्षण जैसे अभियानों में सरकार की आवाज बनकर काम किया। कई संस्थाओं ने भी इन्हें सम्मानित किया। उनके नाम से बनाई गई अकेडमी द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर उनकी याद में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें मशहूर कलाकार द्वारा अपनी अपनी कलाओं का पंडित राजेंद्र प्रसन्ना दिल्ली, जाफर नियाजी लखनऊ, और दानिश बदायूंनी भाग ले रहे है।













