डाक्टर इलेवन ने शिकोहाबाद प्रेस क्लब की टीम को 78 रनो से हराया

मैन आफ द मैच बने अरूण कुमार

भास्कर समाचार सेवा

शिकोहाबादः यातायात माह के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को एकलव्य क्रिकेट एकेडमी पालीवाल महाविद्यालय में एक मैत्री मैच प्रेस क्लब शिकोहाबाद और डाक्टर इलेवन के बीच खेला गया।

आज 16-16 ओवर का मैच हुआ। जिसमें डाक्टर इलेवन के खिलाड़ियों द्वारा अच्छा खेल दिखाते हुए शिकोहाबाद प्रेस क्लब को 78 रनो से हराकर जीत हासिल कर ली।
मैच का शुभांरभ नगर के समाजसेवी सत्यम सिंह एव हरवेद्र मिश्रा थाना प्रभारी ने सभी खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया व बल्ले से बाल खेलकर किया। टाॅस शिकोहाबाद प्रेस क्लब कप्तान दिनेश वशिष्ठ और डाक्टर एकलव्य के कप्तान डा अभिषेक के बीच हुआ। टाॅस जीत कर प्रेस क्लब ने पहले बालिंग करने का फेसला लिया। पहले खेलने उतरी डाक्टर इलेविन के बल्लेबाजों ने बेहतर बैटिंग की और 16 ओवर में 248 रनो का विशाल स्कोर खडा कर दिया। जिसमें सर्वाधिक रन अरूण कुमार ने 102 रन और विजय ने 46 रन बनाए। जबि कि गेंदबाजी में आरिफ खांन और बिलाल ने दो-दो विकेट और जहागीर ने एक विकेट और मुन्ना ने दो विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस क्लब के शुरूआत अच्छी नही रही और बल्लेबाजी करने उतरे आरिफ का विजय ने पहली बाॅल में बोल्ड कर दिया। बाकी सभी खिलाडीयो ने अच्छा प्रदर्शन नही कर सके और एक-एक कर लगातार आउट होते चले गये। मैच की शुरूआत से अंत तक देव यादव लगातार संघर्ष करते रहे और उन्होने प्रेस क्लब की तरफ से 78 रोनो की पारी खेली। प्रेस क्लब पर बालर लगातार दबाब बनाते रहे। इसके बाद टीम दवाब में आ आई। और 16 ओवरो में टीम के छह विकेट गिरने के बाद टीम 178 रन ही बना सकी। वहीं विजेता टीम को विजेता ट्राफी समाजसेवीं सत्यम सिंह ने प्रदान की। वही मैन आफ द मैच की ट्राफी विक्रम यादव ने अरूण कुमार को दी। समाजसेवीं सत्यम सिंह ने यातायात को लेकर लोगो को शपथ दिलाई और खिलाडियों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि दोनो टीमो ने अच्छा प्रदर्शन किया। खेल भी एक फिटनेश है। जिसे खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है।

खबरें और भी हैं...