
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर । उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री एवं महानगर सह-संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पंकज गर्ग के नेतृत्व में व्यापारी संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन एस.आइ.बी. ओपी तिवारी ज्ञापन दिया। पंकज गर्ग ने बताया कि राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल एव भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को अवगत कराया था। ज्ञापन के माध्यम से उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री ने कहा कि पिछले सप्ताह से जीएसटी विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे डाल रहे हैं और बाजारों में व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। छापों से व्यापारी आतंकित व भयभीत है। जैसे ही बाजार में गाड़ी आती हे। बाजार बंद हो जाता है। जिससे विभाग को राजस्व की हानि हो रही है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जीएसटी विभाग के अंतर्गत पंजीकृत लाखों व्यापारी एवं सेवा प्रदाता व्यापारी लगातार सरकार को बिक्री के अनुसार जीएसटी कर बढा कर दे रहे है। मुकेश भटनागर ने बताया कि बाजारों में जो अधिकारी पहुंच रहे हैं अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुख्यालय से जो सूची मिली है उसकी जांच कर रिपोर्ट मुख्यालय में प्रस्तुत करनी है तथा जीएसटी विभाग के छापों पर रोक लगाने की मांग की तथा सुझाव दिया की व्यापार मंडल को सूची उपलब्ध कराने और विभिन्न व्यापारी संगठनों के माध्यम से बाजारों में कैंप लगाकर समस्याओं का निस्तारण विभाग द्वारा किया जाए। ताकि विभाग के पास जो लिस्ट है उससे व्यापारियों का उत्पीड़न रुक सके। उन्होंने बताया कि एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन ओपी तिवारी जी ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न होने नहीं दिया जाएगा। 40 लाख से कम टर्नओवर वाले व्यापारियों को पंजीयन की आवश्यकता नहीं है जो व्यापारी स्वेच्छा से पंजीयन लेना चाहते हैं केवल उन्ही व्यापारियो का पंजीयन किया जाएगा। लखनऊ से प्राप्त आदेशों मे सरकार ने फिलहाल इस अभियान को स्थगित कर दिया है । इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गोयल विधानसभा कोषाध्यक्ष हरिओम गुप्ता जिला मंत्री मुकेश भटनागर, युवा अध्यक्ष अजय वर्मा सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष लोकेश वर्मा संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहित गर्ग, उपाध्यक्ष संदीप कंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, अमरीश गोयल मोदीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश तायल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।













