
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर । अलीगढ़ में फिजियोथेरेपी स्पेशलिस्ट की राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित की गई । जिसमें नगर के डॉक्टर शोभित त्यागी को बेस्ट क्लिनिकल अवार्ड से समानित किया गया। जिनका दिल्ली मेरठ रोड स्थित शंकर बिहार कॉलोनी में 12 बेड का अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी नेचुरोपैथी प्राकृतिक एवम योग हॉस्पिटल है। वह करीब 15 सालो से जनता की सेवा में कार्यशील है । तथा फिजियोथैरेपिस्ट को ट्रेनिंग देने का सौभाग्य प्राप्त किया। उनको पुरस्कार मिस इंडिया 2019 शेफाली सूद व आई ए पी अध्यक्ष डॉक्टर संजीव झा द्वारा दिया गया। इस अवसर पर डीआईजी दीपक कुमार सीएमओ डॉक्टर नीरज त्यागी तथा विधायक की देखरेख में दिया गया । इस अवसर पर डॉक्टर शोभित त्यागी ने गुरुजनों एवम जूनियर्स का शुक्रिया किया। जिनकी दुआओं के कारण वह इस मुकाम पर पहुंचे है। उन्होंने डॉक्टर पवन सैनी सहित गाजियाबाद टीम का भी शुक्रिया किया। जिनकी कारण उन्होंनेे जिला गाजियाबाद के साथ मुरादनगर का रोशन किया। इस अवसर पर शुभकामनाएं देने की लिए गाजियाबाद एवम एनसीआर के लोगो का जमावड़ा रुके नहीं रुक रहा है।













